इस शिकारी के सामने डायनासोर भी लगते थे छोटे, विज्ञानियों ने खोजा चौड़ी खोपड़ी और नुकीले दांतों वाला जीव

Giant Swamp Creature: दुनिया में इतनी ज्यादा रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं कि आप इसकी कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। विज्ञानियों ने नमीबिया में एक ऐसे जीव के अवशेषों को खोज निकाला है, जो डायनासोर से भी पहले धरती पर मौजूद थे। माना जाता है कि यह बेहद खतरनाक शिकारियों में से एक थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 करोड़ साल पहले था इन जीवों का अस्तित्व
  • देखने में डायनासोर से भी बड़े थे ये जीव
  • नामीबिया में मिला इस जीव का रहस्यमयी अवशेष

Giant Swamp Creature: दुनिया काफी ज्यादा रहस्यमयी है और विज्ञानी लगातार रहस्यों से पर्दा उठाने के काम में जुटे हुए हैं। हाल ही में विज्ञानियों को कई करोड़ साल पुराने रहस्यमयी जीव के अवशेष मिले हैं। जिसको देखकर वह हैरान हैं। यह जीव पृथ्वी पर डायनासोर से भी पहले के बताए जा रहे हैं और इनके विशाल आकार ने कौतुहल पैदा किया है।

salamander

गियासिया जेन्या (फोटो साभार: Gabriel Lio इंस्टाग्राम)

विज्ञानियों ने खोजा अनोखा जीव

नामीबिया में विज्ञानियों को एक अनोखे जीव का कंकाल मिला है। इस जीव की खोपड़ी दो फुट लंबी और इसके दांत बेहद खूंखार हैं। विज्ञानियों का मानना है कि यह विशालकाय जीव डायनासोर से बहुत पहले दलदले पानी में रहा करते थे। जिसे गियासिया जेन्या नाम दिया गया है, जो एक सैलामैंडर जैसा टेट्रापॉड था।

End of Feed