कानपुर : यूपी के कानपुर में स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी और उन पर फब्तियां कसने वाले मनचलों की अब खैर नहीं। उन्हें सबक सिखाने के लिए ने एंटी-रोमियो स्क्वायड गठित किया है, जो ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रही है। यहां बुधवार को भी पुलिस टीम ने जहां कुछ शोहदों को पकड़ा और उनसे उठक-बैठक करवाया, वहीं एक दिन पहले ही यहां ऐसे ही एक मनचले की पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां बिठूर कस्बे में गर्ल्स कॉलेज के पास अक्सर ऐसे मनचले खड़े रहते हैं, जो आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं और उनसे छेड़खानी करते हैं। ऐसे शोहदों पर लगाम के लिए ही पुलिस ने एंटी-रोमियो स्क्वायड का गठन किया, जो मौके पर पहुंचकर मनचलों की खूब खबर ले रही है। मंगलवार को यहां एक महिला कांस्टेबल ने ऐसे ही मनचले की पहले तो लात-घूसों से पिटाई की और फिर धड़ाधड़ जूते मारना शुरू कर दिया।
मनचले को जूते मारते हुए महिला का यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जाता है कि महिला कांस्टेबल ने लड़कियों से छेड़खानी करने वाले शोहदे को 27 सेकेंड में 23 जूते मारे। उन्होंने आरोपी से लड़कियों के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई थी, जिसके बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया।
Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।