Kanpur: कुली बाजार इलाके में हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही,फिलहाल हताहत की सूचना नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2020, 12:48 AM IST

कानपुर में सोमवार की देर रात कुली बाजार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई इससे वहां हड़कंप मच गया,फिलहाल किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

Kanpur: कुली बाजार इलाके में हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही,फिलहाल हताहत की सूचना नहीं
Photo Credit: ANI

उत्तर प्रदेश के अहम शहर कानपुर से सोमवार की देर रात बड़ी खबर सामने आई यहां एक हादसा हो गया बताया जा रहा है कि कानपुर के अनवरगंज थाना अंतर्गत कुली बाजार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई ,ये हादसा होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। लोग तुरंत ही बचाव कार्यों के लिए आगे आए। फिलहाल जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये इमारत खासी जर्जर बताई जा रही है, इमारत में कई परिवार रहते हैं, आशंका जताई जा रही है कि इमारत में कुछ लोग दब गए होंगे हांलाकि ऐसा सामने नहीं आया है, मगर पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर हैं वहीं राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

अनवरगंज के सर्कल अधिकारी ने बताया इमारत जर्जर हालत में थी उन्होंने बताया मलबे के नीचे किसी के फंसे होने की आशंका नहीं है, राहत और बचाव कार्य जारी है..

स्थानीय लोगों की मानें तो बिल्डिंग गिरने के बाद तेज आवाज आई थी और फिर लोगों ने अपने घरों से बाहर निकल कर देखा तो जर्जर इमारत गिरने की जानकारी हुई फिर आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर की गई जिसके बाद से राहत कार्य किए गए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!