रक्षाबंधन मनाने मामा के घर गए 9 साल के मासूम की गला काट कर हत्या, घर से थोड़ी दूर बरामद हुआ शव

कानपुर से सटे उन्नाव में 9 वर्षीय एक लड़के का गला कटा हुआ शव बरामद किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चा अपने मामाल के घर आया हुआ था।

9 year old boy murdered
9 वर्षीय बच्चे की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image

कानपुर : कानपुर से सटे उन्नाव में 9 वर्षीय लड़के का गला कटा शव बरामद किया गया। वह शनिवार शाम को अपने घर के पास खेलने के दौरान से ही लापता था। सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। उसका शव निर्माणाधीन मकान के पास पाया गया गया, उसका गला कटा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक 9 वर्षीय लड़का अपनी मां बिसुना के साथ 3 अगस्त को रक्षा बंधन मनाने अपने मामा का घर दुबाई आया हुआ था। वहीं से वह शनिवार की शाम को अन्य दूसरे बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से बाहर गया हुआ था जिसके बाद वहां से वापस नहीं लौटा।

उसकी मां और परिवार के दूसरे सदस्यों ने उसे लापता पाकर पड़ोस समेत आस-पास कई जगहों पर ढूंढ़ा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसका शव उसके मामा के घर के पास ही एक निर्माणाधीन मकान के पास मिला।

सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसके शव को देखा तो इसकी खबर उसके घर वालों को दी। पुलिस को भी इस बात की खबर दे दी गई। पुलिस के मुताबिक बच्चे की बॉडी पर अन्य दूसरे कोई चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन पास से देखने पर पता चलता है कि बच्चे के गले को काटा गया है।

हालांकि पुलिस अभी किसी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि बच्चे की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है या फिर कोई दूसरी वजह है। उसके साथ शारीरिक शोषण की भी पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्नाव एसपी रोहन पी ने बताया कि पुलिस की एक टीम को इस केस को सुलझाने के लिए लगा दिया गया है। बच्चे के मां-बाप और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर