Kanpur : किराएदार की 10 साल की मासूम बेटी से मकान मालिक ने किया कई बार रेप, गिरफ्तार

कानपुर में एक शख्स को अपने ही किराएदार की 10 साल की बेटी के साथ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने मासूम बच्ची को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया था।

10 year old girl raped
10 साल की लड़की के साथ मकान मालिक ने कई बार किया रेप  |  तस्वीर साभार: BCCL

कानपुर : मध्यम आयु के एक शख्स को अपनी ही नाबालिग किराएदार से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोविंद नगर थानांतर्गत एरिया में रहने वाले उस शख्स ने 10 साल की किराएदार बच्ची से कई बार रेप किया। मामला उजागर होने के बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान जैकी के रुप में हुई है।

10 साल की रेप पीड़िता जैकी के किराएदार की बेटी है। जब पीड़िता ने मंगलवार को अपनी मां को इस बारे में बताया कि उसके माता-पिता ने पुलिस में जाकर मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी जैकी ने अपने घर के एक हिस्से को कुछ महीनों पहले एक परिवार को किराए पर दे रखा था। उस परिवार में मां-बाप और एक 10 साल की उनकी बेटी थी। मकान मालिक ने पिछले कुछ महीनों से उसके साथ कई बार रेप किया था।

हाल में एक सप्ताह पहले उसने फिर से मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसने बच्ची को घर पर अकेला पाया और उसे अपना शिकार बनाया। उसने उसे किसी को ना बताने की धमकी भी दी। और अधिक ना सह पाने की स्थिति में आखिरकार लड़की ने अपनी मां को सारी बातें बता दी।

पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस ने उस मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गोविंद नगर थाना एसएचओ विकास कुमार पांडे के मुताबिक उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर