Road Accident: बांदा में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, घायल यात्री कानपुर किए गए रेफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2020, 10:51 PM IST

बांदा में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।

Road Accident: बांदा में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, घायल यात्री कानपुर किए गए रेफर

कानपुर: बांदा के देहात कोतवाली इलाके में भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए।घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरातफरी का माहौल था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों के इलाज के बारे में । घायलों को कानपुर रेफर किया गया।

सड़क हादसे में 6 की मौत
गुरुवार पौने आठ बजे के करीब कानपुर से बांदा की ओर तेज रफ्तार बस जा रही थी। दूसरी दिशा से ऑटो आ रहा था। एकाएक बस लहराने लगी और ऑटो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कई राउंड पलट गया। हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन साल की बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हेंं निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। 


कमिश्नर गौरवदयाल, आइजी के.सत्यनारायण, डीएम आनंद सिंह, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएसपी महेंद्र प्रताप व अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने हादसे के लिए कौन जिम्मेदार था इसकी जांच होगी। लेकिन अभी पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाने की है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!