Jaipur Suicide Case: मां-बाप को नहीं थी खबर, बेटा दो दिन तक कमरे में फंदे पर झूलता रहा, ऐसे खुला मौत का राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 12:51 PM IST

Jaipur Suicide Case: गांव नींदड हरमाड़ा के रहने वाले 18 वर्षीय भूपेन्द्र मीणा ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को प्रात: करीब सात बजे मृतक के पिता नरेंद्र कुमार ने उसे कॉल किया था। उसे कई बार कॉल किया गया। जब कोई रिप्लाई नहीं मिला तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे में भूपेंद्र रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।

Jaipur Suicide Case: मां-बाप को नहीं थी खबर, बेटा दो दिन तक कमरे में फंदे पर झूलता रहा, ऐसे खुला मौत का राज
Photo Credit: Representative Image

Jaipur Suicide Case: राजधानी में हैरत में डालने वाली घटना हुई है, जिसमें अपने ही कलेजे का टुकड़ा दो दिन तक फंदे पर झूलता रहा। इसमें सबसे बड़ी हैरानी की बात तो ये है कि 5 कमरों के घर में किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस घटना पर भरोसा करना संभव, तो नहीं पर परिजन यही दलील दे रहे हैं। परिजनों के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को युवक के कमरे से बदबू आने लगी। इसके बाद परिजनों ने कमरा खोला तो दंग रह गए। वहीं पुलिस नव युवक के सुसाइड को दो दिन पुराना बता रही है। घटना राजधानी के हरमाड़ा थाना इलाके के नींदड़ हरमाड़ा की है।

थाने के एचसी गणेशराम ने जानकारी दी कि गांव नींदड हरमाड़ा के रहने वाले 18 वर्षीय भूपेन्द्र मीणा ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को प्रात: करीब सात बजे मृतक के पिता नरेंद्र कुमार ने उसे कॉल किया था। परिजनों को घर से बदबू आने लगी, जिससे उन्हें शंका हुई। इसके चलते उसे कई बार कॉल किया गया। जब कोई रिप्लाई नहीं मिली तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे में भूपेंद्र रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने हरमाड़ा थाने में सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने परिजनों के साथ बातचीत कर कुछ तथ्य जमा किए हैं। 

मोबाइल में सिर्फ पिता का नंबर मिला

पुलिस ने बताया कि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें से पूरी हिस्ट्री नदारद मिली। महज पिता के नंबर की डिटेल मिली है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि उसका किसी से कोई वास्ता नहीं था। वह जरूरत पड़ने पर केवल पिता नरेंद्र से मोबाइल पर बात करता था। सारा दिन अपने कमरे में मोबाइल पर गेम खेलने में बिजी रहता था। पुलिस के मुताबिक परिजन उसकी रोजमर्रा की जिंदगी से भी वाकिफ नहीं थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता नरेंद्र ने बताया कि 23 जून की शाम को अंतिम बार उसने बाथरूम में पानी नहीं आने को लेकर कॉल किया था।  पुलिस सभी सवालों के जवाब तलाशने मे जुटी है। इसके लिए पुलिस ने बाकायदा फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाकर एक-एक तथ्य जुटाएं हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!