कोरोना संकट काल में स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए बना नया रोबोट, इन कार्यों को आसानी से देगा अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2020, 08:17 AM IST

Robots for Corona Warriors: कोरोना संकट के इस दौर में जयपुर की एक कंपनी ने ऐसे रोबोट तैयार किए गए हैं जो स्वास्थ्यकर्मियों की मदद कर सकते हैं।

कोरोना संकट काल में स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए बना नया रोबोट, इन कार्यों को आसानी से देगा अंजाम

जयपुर: देश में कोरोना के मामलों तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं और ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों की भी चुनौतियां बढ़ गई हैं। कोविड महामारी के बीच स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए जयपुर की एक कंपनी आगे आई है जिसने हेल्थ वर्कर्स की मदद के लिए ऐसे रोबोट तैयार किए हैं जो ना केवल मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सकते हैं बल्कि ये भी बता सकते हैं कि किस शख्स ने मास्क पहना है और किसने नहीं।

थर्मल स्क्रीनिंग भी कर सकते हैं रोबोट

जयपुर की क्लब फर्स्ट नाम की कंपनी ने इन रोबोट्स को तैयार किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक भुवनेश मिश्रा ने बताया, 'यह रोबोट थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है और यह भी पता लगा सकता है कि किस शख्स ने मास्क पहना है और किसने नहीं।हमारे 95 फीसदी उत्पाद भारत में निर्मित है। यह दुनिया का पहला रोबोट है जो रीढ़ की तकनीक पर आधारित है और रोबोट को कुछ भी संतुलन में मदद करता है। रोबोट किसी भी लाइन या चुंबकीय पथ का अनुसरण नहीं करता है, यह खुद नेविगेट करता है।'

निजी अस्पताल में तैनात हैं कोरोना

जयपुर में इसी तरह के रोबोट्स पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक अस्पताल में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए एक रोबोट की तैनाती की गई थी जो मरीजों की दवाइयों से लेकर खाना पहुंचाने तक का काम कर रहा था। जयपुर के  एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने अपने स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए दानदाताओं के सहयोग से इस तरह की व्यवस्था बनाई थी तांकि किसी को भी संक्रमण का खतरा ना हो सके।

राजस्थान में बढ़ रहे हैं मामले

 आपको बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 और मामले शुक्रवार को सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 4,747 हो गयी है। शुक्रवार रात नौ बजे तक कोटा से 48, उदयपुर से 38, जयपुर में 23, पाली से 13, जोधपुर से 31, सीकर सात, जैसलमेर छह, जालौर व अजमेर में पांच, दौसा में चार से नये मामले शामिल हैं। इसके अलावा बीएसएफ के छह और जवान संक्रमित पाए गए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!