Jaipur Crime News: जयपुर में फेसबुक फ्रेंड ने किया छात्रा से रेप, अश्लील फोटो पिता को भेजा, मामला हुआ दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 02:09 PM IST

Jaipur Crime: जयपुर में एक 20 साल की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी से छात्रा की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बातचीत के बाद आरोपी ने छात्रा को घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। अश्लील फोटो भी खींच लिया। पैसे की डिमांड किया, न देने पर पिता को अश्लील फोटो भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है।

Jaipur Crime News: जयपुर में फेसबुक फ्रेंड ने किया छात्रा से रेप, अश्लील फोटो पिता को भेजा, मामला हुआ दर्ज

Jaipur Rape Case: जयपुर में फेसबुक फ्रेंड के एक छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। मम्मी-पापा से मिलाने के बहाने आरोपी छात्रा को अपने घर ले गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटोज भी खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने डर के मारे घर से निकलना बंद किया तो आरोपी कॉल कर रुपयों की डिमांड करने लगा। फोन नहीं उठाने पर अश्लील फोटो छात्रा के पिता को भेज दिए। करणी विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सिरसी रोड करणी विहार निवासी 20 साल की कॉलेज छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई है। दिसम्बर 2020 में जगतपुरा निवासी नेतराम मीणा फेसबुक के जरिए छात्रा के कॉन्टैक्ट में आया था। फेसबुक चैट के दौरान विश्वास में लेकर आरोपी बातचीत करने लगा। आरोपी ने अपने मम्मी-पापा से मिलाने के बहाने छात्रा को बुलाया। छात्रा जगतपुरा स्थित उसके घर चली गई। घर का लॉक खोलने पर छात्रा ने मम्मी-पापा के बारे में पूछा तो आरोपी नेतराम ने कहा- आओ मम्मी-पापा आने वाले ही होंगे। कमरे में जाते ही आरोपी ने छात्रा को बंधक बना लिया। मारपीट कर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अपने साथ कई अश्लील फोटो भी खींच लिए। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर अश्लील फोटो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।

कॉल करके करता है आरोपी ब्लैकमेल

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लगातार रुपयों की डिमांड करने लगा। अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने तो कभी मम्मी-पापा को बताने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करता था। डर के मारे पीड़िता ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया। छात्रा के मम्मी-पापा उसे बार-बार कॉलेज जाने की कहने लगे। पीड़िता परिवारवालों से लड़कर घर पर रहकर ही पढ़ाई करने लगी। घर से बाहर जाना बंद करने पर आरोपी छात्रा को कॉल कर धमकाने लगा। अपनी ऐश के लिए रुपयों की मांग करने लगा। आरोपी नेतराम का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट करने के बाद भी वह दूसरे मोबाइल नंबर से धमकियां देता रहा।

पीड़िता ने खुद को बचाने की पुलिस से लगाई गुहार

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि मैं पिछले दो साल से इसकी धमकियों का शिकार हो रही हूं। मेरी पढ़ाई-लिखाई सब बंद हो चुकी है। पीड़िता ने कहा कि केवल मेरे पापा-मम्मी की इज्जत बरकरार रखने के लिए घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया। परेशान होकर आरोपी नेतराम के फोन का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पापा को अश्लील फोटोज सेंड कर दिए। गंदे मैसेज कर उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहा है। अब  आरोपी  ने मारने की धमकियां दी है। पीड़िता ने ऐसे खतरनाक, सनकी और मनचले से खुद को बचाने की पुलिस के सामने गुहार लगाई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!