Yoga Diwas 2024: भारत सहित दुनिया भर में Yoga Day की धूम, श्रीनगर में PM मोदी बोले-मानव मस्तिष्क के लिए जरूरी है योग
Yoga Diwas 2024: भारत सहित दुनिया भर में Yoga Day की धूम, श्रीनगर में PM मोदी बोले-मानव मस्तिष्क के लिए जरूरी है योग
इस बार की योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण (Yoga Diwas Theme Woman empowerment) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में हैं। बारिश की वजह से पीएम मोदी के योग कार्यक्रम में थोड़ी देरी हुई। बाद में पीएम ने लोगों को संबोदित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में योग का विस्तार हुआ है। मानव मस्तिष्क के लिए योग जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया। तब से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2015 से प्रत्येक योग दिवस की थीम अलग-अलग विषयों वाली रही है।
योग गुरु बाबा रामदेव गुरुवार को लोगों को योग कराते नजर आए। दुनिया की सबसे ऊंचे युद्ध स्थल अक्साई चिन पर भारतीय सेना के जवान योग करते नजर आए। लेह-लद्दाख की हजारों की फीट की ऊंचाई ने योग कर शानदार नजारा पेश किया। देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्रीय मंत्री एवं नेता योग के आसन करते नजर आए।
देश के अलग-अलग शहरों में आम से लेकर खास लोग योग के कार्यक्रमों में शरीक हो रहे हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने बच्चों एवं लोगों के साथ हरिद्वार में योग किया तो दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी आसन करते नजर आए।
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में सम्मिलित हुए और योगाभ्यास किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
