देश

द्वारका में बनेगी भगवान कृष्ण की सबसे ऊंची प्रतिमा, देवभूमि गलियारे के तहत होगा निर्माण

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 22, 2022, 11:40 PM IST

देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका में भगवान कृष्ण की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने के अलावा, द्वारकाधीश मंदिर के लिए प्रसिद्ध शहर में एक 3डी इमर्सिव एक्सपीरियंस जोन व श्रीमद् भगवद गीता अनुभव क्षेत्र भी बनेगा।

Image

द्वारका में बनेगी भगवान कृष्ण की सबसे ऊंची प्रतिमा बनेगी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

गुजरात सरकार ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में भगवान कृष्ण की सबसे ऊंची प्रतिमा द्वारका शहर में ‘देवभूमि द्वारका कॉरिडोर’ के हिस्से के रूप में बनाई जाएगी।इसके पहले चरण पर काम अगले साल सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।

होंगे कई विकास कार्य

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने आज गांधीनगर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की। पटेल प्रदेश सरकार के प्रवक्ता भी हैं। देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका में भगवान कृष्ण की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने के अलावा, द्वारकाधीश मंदिर के लिए प्रसिद्ध शहर में एक 3डी इमर्सिव एक्सपीरियंस जोन व श्रीमद् भगवद गीता अनुभव क्षेत्र भी बनेगा।

देवभूमि द्वारका कॉरिडोर

पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र को पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनाने के लिए ‘देवभूमि द्वारका कॉरिडोर’ विकसित करने का फैसला किया है।पटेल ने कहा- "इस परियोजना के पहले चरण में, हम एक दर्शक दीर्घा बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जहां से लोग प्राचीन द्वारका श हर के अवशेष देख सकते हैं। हम अगले साल सितंबर में भूमिपूजन करने के बाद पहले चरण के लिए काम शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

End of Article