देश

'अब हम अपना दूसरा गाल आगे नहीं करेंगे, आतंक को देंगे करारा जवाब', पनामा में PAK पर खूब बरसे थरूर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में बात करते हुए शशि थरूर ने पाकिस्तानी सेना को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'हमने आतंकी मुख्यालयों को जब निशाना बनाया तो जाहिर है कि वहां कुछ जानें गईं और फिर उनका जनाजा निकला।

Image

लैटिन अमेरिकी देश पनामा पहुंचा है थरूर की अगुवाई वाला सर्वदलीय शिष्टमंडल।

Shashi Tharoor: सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख जाहिर करते हुए थरूर ने कहा कि 'भारत अब अपना दूसरा गाल आगे नहीं करेगा और आगे यदि कोई आतंकवादी हमला हुआ तो उसका जवाब कड़ाई से देगा।' थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल अमेरिका, गुयाना की यात्रा के बाद लैटिन अमेरिकी देश पनामा पहुंचा है। यहां से शिष्टमंडल ब्राजील और कोलोंबिया की यात्रा पर जाएगा।

आतंकियों ने हमें डराने की कोशिश की-थरूर

थरूर ने ये बातें भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा, 'आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करते महात्मा गांधी ने हमें यह भी सिखाया कि हमें अपने अधिकारों के लिए हमेशा खड़े होना चाहिए। हमें उन सभी सैद्धांति मूल्यों के लिए खड़ा होना चाहिए जिनमें हम विश्वास करते हैं। हमें डर कर नहीं बल्कि साहस के साथ जीना चाहिए। पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या कर हमें डराने की कोशिश की। कोई भी स्वाभिमानी मूल्क आतंकियों की घिनौती करतूत के आगे झुकेगा नहीं। इस तरह की घटना यदि महात्मा गांधी के समय हुई होती तो वह भी अपना दूसरा गाल आगे नहीं करते।'

tharoor

tharoor

'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में बात करते हुए थरूर ने पाकिस्तानी सेना को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'हमने आतंकी मुख्यालयों को जब निशाना बनाया तो जाहिर है कि वहां कुछ जानें गईं और फिर उनका जनाजा निकला। इस जनाजे में बहुत ही प्रमुख लोग जुटे थे। इनमें एक व्यक्ति ऐसा भी था जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगाया है। जनाजे वाले स्थल पर पाकिस्तानी सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। आतंकियों को राष्ट्रीय सम्मान दिया जा रहा था। यह ऐसा देश है जो कहता है कि वह निर्दोष है। हमने यह नहीं किया। आप जिसे जानते नहीं उनके लिए शोक नहीं मनाते।'

Tharoor

Tharoor

'आतंकियों ने 26 महिलाओं के माथे से सिंदूर पोछा'

एक दिन पहले थरूर ने कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 महिलाओं के माथे से उनका सिंदूर पोछा। सिंदूर का रंग भी आतंकियों के खून की तरह लाल था। महिलाओं ने आतंकियों से कहा था कि वे उन्हें भी मार दें लेकिन आतंकियों ने कहा कि वापस जाकर बताओ कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। इसके बाद भारत ने इन हत्याओं का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की।

Tharoor

Tharoor

हमने महिलाओं की चीख सुनी-थरूर

थरूर ने कहा, 'कुछ महिलाओं ने रोते हुए आतंकियों से कहा कि वे उन्हें मार दें, इस पर आतंकियों ने कहा कि नहीं, वापस जाओ और जाकर बताओ कि क्या हुआ। हमने इन महिलाओं की चीखें सुनीं और हमने फैसला किया हमारी महिलाओं के माथे से पोछे गए सिंदूर का रंग और हत्या करने वाले आतंकियों, साजिशकर्ताओं के लहू का रंग एक जैसा है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें