प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi हाल ही में अमेरिका की 4 दिवसीय यात्रा पर थे, वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ, मानो पूरा वॉशिंगटन मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा हो, जिस वक्त नरेंद्र मोदी अमेरिका में थे पूरी दुनिया की निगाहें उन पर थी, अमेरिकी राष्ट्रपति Biden भी मोदी से बड़ी ही गर्जजोशी के साथ मिले।
ऐसे हालातों के बीच भारत में उनके कई विरोधी भी मोदी के मुरीद हो गए हैं और उनका लोहा मानने लगे हैं इसका प्रमाण भी सामने आया है।
गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा, भारत और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के बीच गहरी होती दोस्ती का नया चैप्टर शुरू कर रही है। रक्षा हथियारों को लेकर रूस पर निर्भरता से अलग अब भारत ने अपने कदम अमेरिका की तरफ बढ़ाए हैं।
PM Modi ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित
गौर हो कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। पिछले नौ साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है
