देश

आखिर राहुल गांधी ने खोल ही दिया राज, क्यों कड़ाके की ठंड में पहन रहे हैं सिर्फ टी-शर्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 10, 2023, 02:11 AM IST

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई कार्यों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। वर्तमान में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी बिना गर्म कपड़ों के सिर्फ टी-शर्ट में कैसे चल रहे हैं? वो सिर्फ टी-शर्ट ही क्यों पहन रहे हैं।

Image

राहुल गांधी को सर्दी क्यों नहीं लगती- मार्च के दौरान टी-शर्ट में कांग्रेस नेता

Photo : Twitter

Rahul Gandhi: राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। अभी तक यह यात्रा हरियाणा में चल रही थी और अब यह पंजाब में एंट्री के लिए तैयार है। जब से यह यात्रा शुरू हुई है, राहुल गांधी टी-शर्ट में ही चल रहे हैं, जब यह यात्रा साउथ इंडिया में चल रही थी, तो शायद ही किसी ने इस बात पर ध्यान दिया हो, लेकिन जैसे ही यह यात्रा उत्तर भारत की ओर बढ़ने लगी, राहुल के टी-शर्ट की चर्चा होने लगी।

तरह-तरह की बातें

सवाल ये उठने लगा कि राहुल गांधी इतनी कड़ाके की ठंड में भी सिर्फ टी-शर्ट क्यों पहन रहे हैं, उन्हें ठंड क्यों नहीं लग रही है? इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन अब राहुल गांधी ने खुद इस बात पर से पर्दा हटा दिया है कि वो क्यों मार्च के दौरान टी-शर्ट पहन रहे हैं।

क्या कहा राहुल गांधी ने

यात्रा के हरियाणा चरण के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब उन्होंने यात्रा के मध्य प्रदेश चरण के दौरान तीन गरीब बच्चों को देखा। उन्होंने कहा- "जब यात्रा एमपी पहुंची, तो हल्की ठंड थी। तीन गरीब बच्चे फटी शर्ट में मेरे पास आए, जब मैंने उन्हें पकड़ा तो वे कांप रहे थे। उस दिन, मैंने फैसला किया कि जब तक मैं कांप नहीं जाऊंगा, मैं केवल एक टी-शर्ट पहनूंगा।"

कब पहनेंगे गर्म कपड़े

आगे राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्हें कंपकंपी महसूस होने लगी, ठंड महसूस होने लगेगी तो वो गर्म कपड़े पहनने के बारे में सोचेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि वो उन तीन लड़कियों को एक मैसेज देना चाहते हैं कि अगर उनको ठंड लग रही है तो राहुल गांधी को भी ठंड लगेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article