Gujarat Assembly Elections 2022 : क्या गुजरात में बीजेपी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होगी या फिर कांग्रेस या आम आदमी पार्टी। बीजेपी के 27 साल से लगातार जीत के करिश्मे को तोड़ पाएंगे। अबकी बार गुजरात की सत्ता पर कौन काबिज होगा? गुजरात में एक और 5 दिसंबर को चुनाव होना है। बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 182 में से 160 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं क्रिकेटर रविंद्र जडे़जा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। हार्दिक पटेल को विरमगाम सीट से टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट में 38 मौजूदा विधायकों के टिकट कटे हैं जबकि 69 सिटिंग विधायकों को टिकट मिला है।
बीजेपी गुजरात में फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है। बीजेपी ने टिकट बंटवारे में विधायकों के परफॉर्म को भी ध्यान दिया है। बीजेपी के टिकट बंटवारे की खास बात ये है कि पार्टी ने पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम को भी टिकट नहीं दिया है पहली लिस्ट में।
गुजरात में BJP लिस्ट की बड़ी बातें
- 38 विधायकों के टिकट कटे
- 8 मंत्रियों को टिकट नहीं मिला
- स्पीकर नीमाबेन आचार्य को टिकट नहीं
- 69 सिटिंग विधायकों को टिकट
- 14 महिला उम्मीदवारों को टिकट
- पहली लिस्ट में 24 ST उम्मीदवार
- 14 SC उम्मीदवारों को टिकट
- हार्दिक पटेल को वीरमगाम से टिकट
- कांग्रेस से आए 7 नेताओं को टिकट
- पूर्व सीएम विजय रुपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल को टिकट नहीं
ऐसे में आज के सवाल हैं
- क्या टिकट बंटवारे में बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है ?
- गुजरात में बीजेपी के 'स्पेशल 160' दिलाएंगे जीत ?
- 10 में 4 नॉन परफॉरमर..सिर्फ इसलिए कटा टिकट ?
- डिप्टी CM का भी टिकट कटा..गुजरात में क्या होगा ?
