देश

Kashmir Tigers: कौन है आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स? डोडा हमले की ली जिम्मेदारी, 5 जवान हुए शहीद

Kashmir Tigers: जम्मू क्षेत्र में हाल ही में आतंकी हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर पुंछ, राजौरी, डोडा और रियासी जैसे सीमावर्ती जिलों में। भारतीय वायुसेना के काफिले, तीर्थयात्रियों की बस पर हमले और कठुआ में हाल ही में सैनिकों की हत्या की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर खतरे को उजागर किया है।

Image

जम्मू क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़े आतंकी हमले।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार रात हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़, भीषण गोलीबारी में जवान घायल हुए
  • मंगलवार सुबह पहले एक अधिकारी सहित तीन जवानों की मौत हुई, फिर एक ने दम तोड़ा
  • इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सेना एक बड़ा तलाशी अभियान चला रही है

Kashmir Tigers: जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित सेना के पांच जवान शहीद हुए हैं। दरअसल, डोडा से करीब 55 किलोमीटर दूर सुरक्षाबलों ने धारी गोटे उरारबागी को घेरते हुए राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संयुक्त अभियान शुरू किया। भारतीय सेना के 16 कोर ने X पर बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे सुरक्षाबलों के अपने करीब आते देख आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों से घिरता देख आतंकियों ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन सेना का एक अधिकारी अपने जवानों के साथ उनका पीछा किया। इसके बाद रात नौ बजे के करीब आतंकियों के साथ एक बार फिर भारी मुठभेड़ शुरू हुई।

कश्मीर टाइगर्स ने ली हमले की जिम्मेदारी

डोडा आतंकी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली है। यह आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। इसके पहले गत आठ जुलाई को कठुआ में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी इसी आतंकी संगठन ने ली। कठुआ में आतंकियों के हमले में पांच जवान शहीद हुए।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अस्तित्व में आया

हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर यह नया आतंकी संगठन तेजी से उभरा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जनवरी 2021 में इसके अस्तित्व में आने की बात कही जाती है। इस आतंकी संगठन ने सबसे पहले कथित रूप से श्रीनगर में पुलिस की एक बस को निशाना बनाया। इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हुई जबकि कई अन्य घायल हुए। पुलिस की बस पर यह हमला रईसी जिले के डालनटोप इलाके के शिकारी में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ होने के बाद हुई थी। आतंकियों के इस ठिकाने से सुरक्षाबलों ने एके-47 के 30 राउंड, एक मैगजीन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया। यह संगठन भी कथित रूप से कश्मीर की आजादी की लड़ाई लड़ता है। इसे जैश का छद्म संगठन (शैडो ग्रुप) बताया जा रहा है। यह आतंकी संगठन हमला करने के बाद उसकी जिम्मेदारी लेता है।

चार नए आतंकी संगठन बने

रिपोर्टों की मानें तो वर्ष 2019 से लेकर अब तक जम्मू कश्मीर में चार नए आतंकी संगठन बने हैं। इनके नाम हैं- कश्मीर टाइगर्स, टीआरएफ, पीएएफएफ तथा एलईएम शामिल है। 2021 में जैश के आतंकी रहे मुफ्ती अल्ताफ उर्फ अबू जार निवासी अनंतनाग की तरफ से एक विडियो जारी किया गया था। इस वीडियो में जार ने बताया था कि उसने कश्मीर टाइगर्स के नाम से एक नया आतंकी संगठन बनाया है। स्थानीय आतंकी अल्ताप पिछले साल ही आतंकवाद में शामिल हुआ था। इससे पहले वह आतंकियों के लिए बतौर मददगार काम करता था।

जम्मू क्षेत्र में हाल ही में आतंकी हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर पुंछ, राजौरी, डोडा और रियासी जैसे सीमावर्ती जिलों में। भारतीय वायुसेना के काफिले, तीर्थयात्रियों की बस पर हमले और कठुआ में हाल ही में सैनिकों की हत्या की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर खतरे को उजागर किया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article