दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, सीनेटर जेडी वेंस होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा कि लंबे विचार-विमर्श करने और कई अन्य लोगों की प्रतिभाओं पर गौर करने के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार सीनेटर जेडी वेंस हैं।

Image

ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना
  • जेडी वेंस ने अमेरिकी श्रमिकों और किसानों के लिए के लिए किया है काम
  • जेडी वेंस की शादी भारतीय अमेरिकी उषा चिलुकुरी वेंस से हुई है

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस को सोमवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन लिया। ट्रंप ने एक समय अपने आलोचक रहे और बाद में करीबी सहयोगी बन गए वेंस पर भरोसा जताया है। ट्रंप ने अपने ‘ट्रूथ सोशल’ नेटवर्क पर एक पोस्ट में लिखा कि लंबे विचार-विमर्श करने और कई अन्य लोगों की प्रतिभाओं पर गौर करने के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार ग्रेट स्टेट ऑफ ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस हैं। वेंस (39) 2016 में अपने संस्मरण ‘हिलबिली एलेजी’ के प्रकाशन के साथ खबरों में आए थे। उन्हें 2022 में सीनेट में चुना गया था।

श्रमिकों और किसानों के लिए जेडी वेंस ने किया है काम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जेडी वेंस का प्रौद्योगिकी और वित्त में एक बहुत ही सफल व्यवसायिक कैरियर रहा है। साथ ही उन्होंने पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, ओहियो, मिनेसोटा और उससे भी आगे अमेरिकी श्रमिकों और किसानों के लिए बहुत शानदार ढंग से लड़ाई लड़ी। दरअसल रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि उन्होंने अमेरिका में नवंबर में होने वाले आम चुनावों के लिए ओहियो सीनेटर जेडी वेंस को अपने साथी के रूप में चुना है। बता दें कि जेडी वेंस की शादी भारतीय अमेरिकी उषा चिलुकुरी वेंस से हुई है, जो आंध्र प्रदेश की मूल निवासी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article