देश

कौन है अतीक की बीवी शाइस्ता की मददगार लेडी डॉन मुंडी पासी, जिसके खुलासे से मच गया है तहलका!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 1, 2023, 08:39 PM IST

धूमनगंज की हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रही थी, लेकिन धूमनगंज और उसके आसपास के इलाकों से अपने गिरोह का संचालन कर रही थी। सोमवार को वह मीडिया के सामने आई और आरोप लगाया कि उसे उमेश पाल हत्याकांड में फंसाया जा रहा है।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी पुलिस और STF को उसकी तलाश है।अतीक का करीबी गुड्डू मुस्लिम भी फरार है, जिसका पता लगाने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

कौन है लेडी डॉन मुंडी पासी

इसी बीच एक और नाम निकलकर सामने आया है और वो नाम है लेडी डॉन मुंडी पासी का, जो शाइस्ता की मददगार बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक उमेश पाल की हत्या से पहले शाइस्ता ने खुद लेडी डॉन मुंडी पासी से मुलाकात की थी।

पुलिस की नजर

पुलिस टीमों ने सोमवार को प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र के सुलेम सराय, मुंडेरा और अन्य इलाकों में मुंडी पासी की तलाश शुरू की। उन्हें शक थी कि मुंडी पासी ने शाइस्ता को शरण दी होगी और पुलिस टीमों को चकमा देने में उसकी मदद की होगी। कहा जा रहा है कि मुंडी पासी को तब कई बार शाइस्ता के साथ देखा गया था, जब शाइस्ता एक राजनीतिक दल में शामिल होने के बाद मेयर पद के लिए प्रचार कर रही थीं।

कई मामले दर्ज

धूमनगंज की हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रही थी, लेकिन धूमनगंज और उसके आसपास के इलाकों से अपने गिरोह का संचालन कर रही थी। सोमवार को वह मीडिया के सामने आई और आरोप लगाया कि उसे उमेश पाल हत्याकांड में फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि हत्याओं से उसका कोई लेना-देना नहीं है और उसका शाइस्ता परवीन से कोई संबंध नहीं है। मुंडी पासी ने यहां तक दावा किया कि अतीक अहमद ने उसके रिश्तेदारों को मरवाया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article