देश

बिहार में जहां बेपटरी हुई थी North East Express, वहां मरम्मत हो गया पूरा; ट्रेन परिचालन शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 10:45 PM IST

बिहार के बक्सर जिला के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात हुए ट्रेन हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को ठीक कर दिया गया है। इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अपनी गति से शुरू कर दिया जाएगा।

Image

मुगलसराय पटना रूट पर परिचालन शुरू

Photo : ANI

बिहार में दिन पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. (मुगलसराय) से पटना के बीच अब ट्रेन परिचालन शुरू हो गई है। दरअसल मुगलसराय पटना रूट के बक्सर स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी हो जाने से इस रूट पर ट्रेनों का आवगमन ठप हो गया था। अब पटरियों के मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है, जिसके बाद इस रूट को ट्रेनों के लिए खोल दिया गया है।

मालगाड़ी का परिचालन

बिहार के बक्सर जिला के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात हुए ट्रेन हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को ठीक कर दिया गया है। इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अपनी गति से शुरू कर दिया जाएगा। डाउन ट्रैक से मालगाड़ी का परिचालन किया गया है।

बुधवार को बेपटरी हुई थी नॉर्थ ईस्ट

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया था। रेलवे द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए अप एवं डाउन लाईन को रेल परिचालन हेतु फिट कर दिया गया है।

ये गाड़ियां हुईं क्रॉस

शुक्रवार को सुबह 8.10 बजे अप लाइन को परिचालन हेतु फिट कर दिया गया था। इस पर पहली ट्रेन 13209 पटना-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. एक्सप्रेस रघुनाथपुर पहुंची। दोपहर के बाद डाउन लाइन को भी परिचालन के लिए फिट करते हुए डाउन लाइन से सबसे पहले मालगाड़ी का परिचालन किया गया।

ट्रैक परिचालन के लिए फिट

दुर्घटना के करीब 44 घंटे के बाद दोनों लाइन को ट्रेन परिचालन के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया। देर रात तक डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के बाद इस रूट पर परिचालन पूरी तरह बाधित था। रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया, तो एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article