देश

समझ लें क्या है Cyclone Biparjoy? जो मचा सकता है भारत में तबाही, अलर्ट जारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 11, 2023, 10:14 AM IST

Cyclone Biparjoy: ​बिपरजॉय को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अगले 12 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

Cyclone Biparjoy: देश में एक और साइक्लोन दस्तक दे चुका है। बिपरजॉय नाम का यह साइक्लोन अगले 12 घंटों में गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक को प्रभावित करेगा। इन राज्यों में बिपरजॉय तबाही मचा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान तक दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय के कारण राजस्थान में भी बारिश हो सकती है।

ये भी पढे़ें-

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट (IMD Alert)

बिपरजॉय को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अगले 12 घंटों के दौरान एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। अगले दो दिन के दौरान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने से पहले इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है। बिपारजॉय के पोरबंदर तट से 200-300 किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान है, लेकिन अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मछुआरों को अगले पांच दिन के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात, दमन और दीव के मछुआरा समुदाय और नाविकों को जरूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। अगले दो दिनों के दौरान, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा की गति देखी जा सकती है। इसके बाद, इस क्षेत्र में 30-50 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

एनडीआरएफ तैनात

बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए राज्य के कई इलाकों में एनडीआरफ की टीमों की तैनाती की गई हैा। एनडीआरएफ को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में तैनात किया गया है।

राजस्थान में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय के कारण अगले सप्ताह राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अति भीषण चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके 16 जून को सुबह के समय तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप पाकिस्तान तट की ओर पहुंचने की प्रबल संभावना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article