देश

West Bengal Polls 2024: पश्चिम बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए TMC ने उतारे अपने उम्मीदवार

West Bengal Polls 2024: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने राज्य के विधानसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Image

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए TMC ने उतारे अपने उम्मीदवार

Photo : ANI

West Bengal Polls 2024: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में, तृणमूल कांग्रेस ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए है। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा उपचुनाव 10 जुलाई को होंगे। पार्टी ने रायगंज से कृष्णा कल्याणी, राणाघाट-दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी, मणिकतला से सुप्ति पांडे और बगदाह से मधुपर्णा ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले गुरुवार को, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को होंगे मतदान

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में तीन राज्यों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश से पार्टी ने देहर से होशियार सिंह चंब्याल, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर के नामों की घोषणा की। उत्तराखंड के बद्रीनाथ से राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को पार्टी ने मैदान में उतारा है। 10 जून को भारतीय चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर रिक्तियों को भरने के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे और मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। आयोग बिहार, तमिलनाडु, पंजाब और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट, उत्तराखंड की दो, हिमाचल प्रदेश की तीन और पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर उपचुनाव कराएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है और उम्मीदवार 26 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। ये सीटें मौजूदा विधायकों के इस्तीफे या मृत्यु के कारण खाली हुई थीं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!