देश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद 19 जिलों में फिर से मतदान, 696 बूथों पर वोटिंग जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2023, 09:03 AM IST

West Bengal Panchayat Election Re-Poll: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई बूथों पर बमबाजी, फायरिंग के साथ मतपेटी लूटे जाने की खबरें सामने आई थीं। चुनाव के बीच हुई हिंसा के बाद 696 मतदान केंद्रों पर मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था।

Image

पश्चिम बंगाल में दोबारा मतदान

West Bengal Panchayat Election Re-Poll: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बीच हुई हिंसा और हत्याओं के बाद राज्य के 19 जिलों के 696 बूथों पर फिर से मतदान कराया जा रहा है। सोमवार सुबह सात बजे से इन केंद्रों पर वोटिंग जारी है। बता दें, चुनाव के बीच हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई बूथों पर बमबाजी, फायरिंग के साथ मतपेटी लूटे जाने की खबरें सामने आई थीं।

चुनाव के बीच हुई हिंसा के बाद 696 मतदान केंद्रों पर मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान होगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बल के चार जवान तैनात हैं।

इन केंद्रों पर हो रहा मतदान

अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई है, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र हैं। बता दें, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा हिंसक घटनाएं सामने आई थीं। उसके बाद मालदा में 109 मतदान केंद्र हैं। नदिया में 89 मतदान केंद्र पर, कूच बिहार में 53, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मेदिनीपुर में 31 और हुगली में 29 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। अधिकारियों ने बताया, दार्जिलिंग, झारग्राम और कलिम्पोंग जिलों में पुनर्मतदान का आदेश नहीं दिया गया है।

शनिवार को हुआ था मतदान

बता दें, हिंसा तथा मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की खबरों की समीक्षा करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रविवार शाम को इन 696 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के फैसले की घोषणा की थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को 61,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। कई स्थानों पर मतपेटियां लूट ली गईं या उनमें आग लगा दी गईं और तालाबों में फेंक दी गईं, जिससे हिंसा भड़क गई थी। राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article