देश

उपचुनाव के बाद बंगाल में हिंसा, TMC नेता की गोली मारकर हत्या, एक की हालत नाजुक

West Bengal News: यह घटना तब हुई जब टीएमसी नेता बापी रॉय और सज्जाद दिनाजपुर के इस्लामपुर में एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान रात करीब नौ बजे आठ से 10 लोगों को गए गिरोह बाइक पर सवार होकर आया और पीछे से गोली चला दी।

Image

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या।

Photo : iStock

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आते ही हिंसा भड़क उठी है। बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में दो टीएमसी नेताओं की गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक, टीएमसी नेताओं की पहचान बापी रॉय और मुहम्मद सज्जाद के रूप में की गई है। बताया जा रह है कि बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश 8 से 10 लोगों ने दोनों को गोली मार दी।

बंगाल पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बापी रॉय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुहम्मद सज्जाद गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। टीएमसी के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि सज्जाद को पीठ में गोली लगी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

खाना खाते वक्त नजदीक से मारी गई गोली

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बापी रॉय और सज्जाद दिनाजपुर के इस्लामपुर में एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान रात करीब नौ बजे आठ से 10 लोगों को गए गिरोह बाइक पर सवार होकर आया और पीछे से गोली चला दी। रॉय की गर्दन पर गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, सज्जाद की पीठ पर गोली मारी गई। टीएमसी नेताओं ने कहा, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दोनों को गोली क्यों मारी गई। हालांकि, हम उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

उपचुनाव में चारों सीटों पर टीएमसी ने किया था कब्जा

बता दें, 10 जुलाई को पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें दिनाजपुर की रायगंज सीट भी शामिल थी। चारों सीटों पर टीएमसी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा प्रत्याशियों की हार हुई थी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द