देश

बारुईपुर कांड: 12 साल की बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, हथियार छीनने की कोशिश में मारा गया

आज सुबह करीब 12:45 बजे उसे घटनास्थल पर अपराध स्थल के पुनर्निर्माण के लिए ले जाया गया, जहां उसने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई।

Image

बरुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोप पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Photo : PTI

Baruipur Rape Murder Case: प. बंगाल में दक्षिण कोलकाता के बारुईपुर रेप-मर्डर कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। बारुईपुर बलात्कार और हत्या मामले के आरोपियों में से एक प्रभाष मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस का कहना है कि उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन रात करीब 12:45 बजे उसे घटनास्थल पर अपराध स्थल रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया, जहां उसने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें आरोपी प्रभाष मारा गया।

पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम रीक्रिएशन करने के लिए दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर क्षेत्र के सूर्यपुर ले जाया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीन ली और हिरासत से भागने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिसकर्मियों पर गोली भी चलाई, जिसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में आरोपी को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वह इस मामले में प्रमुख संदिग्धों में से एक था और नाबालिग के साथ कथित बलात्कार और हत्या से पहले सीसीटीवी फुटेज में उसे 11 वर्षीय लड़की के साथ देखा गया था। उन्होंने आगे बताया कि घटना की जांच जारी है।

4 जुलाई को लापता हुई लड़की का शव अगले दिन मिला

4 जुलाई को लापता हुई लड़की का शव अगले दिन सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में भरा हुआ मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और बरुईपुर-जॉयनगर रोड को जाम कर दिया, टायर जलाए और कुछ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रविवार को लड़की का शव मिलने के कुछ घंटों बाद ही, गुस्से में आए स्थानीय लोगों ने लड़की की हत्या में संलिप्तता के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बलात्कार-हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ गुप्ता को बरुईपुर में नाबालिग के बलात्कार-हत्या मामले में 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और कहा कि घटना के बाद भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए व्यक्ति निर्दोष थे।

अधिकारी ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ करने, पुलिस वाहनों और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के आरोप में लगभग 200 चिन्हित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में गुस्से का माहौल

कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके के बारुईपुर क्षेत्र में 11 साल की नाबालिग लड़की के बलात्कार के बाद हत्या से पश्चिम बंगाल में गुस्से का माहौल है। परिजनों ने कहा था कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पोक्सो की धाराओं के तहत रेप का ममला दर्ज किया गया और तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया। परिजनों का कहना है कि लड़की शनिवार से लापता थी। रविवार (5 जुलाई) को जब उसका शव एक तालाब से बरामद हुआ तो इलाके में तनाव बढ़ गया।

इस मामले में एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार 6 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद सरदार के रूप में हुई है। उसे बरुईपुर जिला पुलिस ने दोपहर के समय एक तलाश अभियान के बाद दक्षिण 24 परगना में बाजार इलाके से पकड़ा गया था। इस मामले में एक प्रमुख आरोपी प्रभाष मंडल भी था जो आज एनकाउंटर में मारा गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब