देश

Weather Updates Today: कड़ाके की ठंड के लिए दिल्लीवासी हो जाएं तैयार! इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

IMD Weather Updates Today:मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में पंजाब, यूपी और दिल्ली में जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में ठंडी हवाएं दस्तक देगी। वहीं, बात करें दक्षिण भारत की तो कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

cold wave news: पढ़ें ठंड को लेकर IMD का ताजा अपेडट।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

IMD Weather Updates Today: दिसंबर महीने के आगमन के साथ ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कुछ ही दिनों में उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखनो को मिल सकता है। इसके अलावा पूर्वी भारत में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में पंजाब, यूपी और दिल्ली में जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में ठंडी हवाएं दस्तक देगी। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में दिसंबर और जनवरी के महीने में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ने की आशंका जताई गई है . इसकी शरुआत 10 से 15 दिसंबर के बीच शुरु हो सकती है।

वहीं, बात करें दक्षिण भारत की तो कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली में हर दिन गिरता जा रहा पारा

बता दें कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही रविवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा।

विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम रहा जबकि इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रदूषण से दिल्लीवासियों का हाल बेहाल

वहीं, दिल्ली में रविवार को धुंध और प्रदूषण का माहौल रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 6 बजे शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 270 तक पहुंच गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी 'खराब' श्रेणी में आ गई।

हालांकि यह पिछले कई दिनों में देखी गई ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ स्थितियों से थोड़ा बेहतर है, लेकिन हवा लंबे समय तक बाहर रहने के लिए असुरक्षित बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को सतह पर हवा की बेहतर चाल ने जमा हुए कुछ प्रदूषकों को फैलाने में मदद की, जिससे कुल एक्यूआई कम हो गया। हालांकि, इस मामूली राहत से कई इलाकों की जमीनी हकीकत में ज्यादा बदलाव नहीं आया, जहां हवा की क्वालिटी 'बहुत खराब' सीमा के करीब बनी रही।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article