देश

Weather Update : झमाझम बारिश से दिल्ली-NCR की तपिश कम, रुला रहा है जाम, अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 6, 2023, 11:11 AM IST

Delhi NCR Weather Update : दिल्ली और एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह कई इलाकों में जाम लग गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 से 7 दिनों बारिश की भविष्यवाणी की है।

Image

दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। (तस्वीर-PTI)

Delhi NCR Weather Update : दिल्ली और एनसीआर में मानसूनी बारिश हो रही है। कहीं हल्की, कहीं मध्यम और कहीं तेज बारिश हो रही है। सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह जाम लग गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 6 से 7 दिनों में बादल छाए रहने और कभी-कभी बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिसमें चेतावनी दी गई है कि बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है। आईएमडी ने जुलाई में देश में सामान्य बारिश (94 से 106 प्रतिशत) का अनुमान जताया है। हालांकि, उसने उत्तर-पश्चिमी, पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्विपीय भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरावट

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 19.2 मिमी बारिश दर्ज की। मुंगेशपुर में आठ मिमी, पूसा में 8.5 मिमी और नजफगढ़ में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।

चेतावनी के लिए होते हैं 4 कलर कोड

आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए 4 कलर कोड का उपयोग करता है, जिसमें ‘ग्रीन’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘येलो’ (नजर रखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं। स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ होते हैं।

दिल्ली में 4 महीनों में ऐसी हुई बारिश

दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मार्च में 17.4 मिमी सामान्य बारिश की तुलना में 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी की तुलना में 20.1 मिमी, मई में 30.7 मिमी की तुलना में 111 मिमी और जून में 74.1 मिमी की तुलना में 101.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!