देश

​Weather Update: दिल्ली NCR में आज चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी, जानिए कब घोषित होता है यह अलर्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 21, 2023, 11:59 PM IST

Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मई 2023 को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए लू (Heat wave) की चेतावनी जारी की। जानिए कब जारी की जाती है हीटवेव की चेतावनी।

Image

Heat Wave Warning: दिल्ली एनसीआर में लू की चेतावनी

Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मई 2023 को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए लू (Heat wave) की चेतावनी जारी की। देश की राजधानी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली के चार स्टेशनों ने आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे थोड़ा अधिक दर्ज किया। नजफगढ़ में रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऐसे घोषित की जाती है Heat wave की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि हमारे हीट वेव मानदंड के मुताबिक जब वास्तविक अधिकतम तापमान लगातार दो दिनों तक 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच जाता है, तो दूसरे दिन हीट वेव (Heat wave) की चेतावनी घोषित की जाती है।

Heat wave के साथ तेज हवा चलने की भी भविष्यवाणी

हालांकि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर लू (Heat wave) चलने की स्थिति का अनुमान लगाया गया है। मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज सतह हवाओं की भी भविष्यवाणी की है।

24 मई को Heat wave से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ 24 मई से गर्म मौसम से राहत दिला सकता है, तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article