देश

Weather Forecast: कल से ज्यादा आज तपेगी दिल्ली, 9 राज्यों में लू का कहर; जानें कब मिलेगी राहत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 13, 2023, 07:54 AM IST

IMD Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों (Weather Forecast) का कहना है कि दिल्ली- NCR समेत आसपास के इलाको में आज तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान जताया गया है। आज तापमान (Maximum Temperature) बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

Image

आज का मौसम

Photo : ANI

IMD Weather Update: प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-NCR (Delhi Weather) के लोगों के लिए थोड़ी मासूस करने वाली खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाके के लोगों को आज भी भीषण गर्मी का सामना करना होगा। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, दिल्ली में 13 जून यानी आज तापमान (Maximum Temperature) बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके अलावा आज भी पूरे दिन लू (Heat wave) चलने की संभावना बनी हुई है। जबकि, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों (Weather Forecast) का कहना है कि दिल्ली- NCR समेत आसपास के इलाको में आज तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग(Mausam) का कहना है कि 14 जून को भी दिल्ली के मौसम में बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि, 15 जून को मौसम में बदलाव होगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश (RainFall) दर्ज की जा सकती है।

मानसून को लेकर IMD की भविष्यवाणी

IMD के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल हैं। कर्नाटक, कोंकण, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्साों में मानसून आगे बढ़ चुका है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को सौराष्ट्र, कच्छ, अरुणाचल प्रदेश , असम, मेघायल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान , छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, अंडमान, तेलंगाना, लक्षद्वीप, लद्दाख, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सो में भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में लू का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में हीट वेव चलेगी। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी लू के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है।

अगले चार हफ्तों में भारत में कमजोर मॉनसून का अनुमान

स्काईमेट वेदर ने अगले चार सप्ताह में भारत में कमजोर मानसून का सोमवार को अनुमान जताया, जिससे कृषि पर प्रभाव के बारे में चिंता बढ़ गई।

उसने कहा, एक्सटेंडेड रेंज प्रेडिक्शन सिस्टम (ईआरपीएस) अगले चार हफ्तों के लिए, छह जुलाई तक एक निराशाजनक दृष्टिकोण पेश कर रहा है।

स्काईमेट वेदर ने कहा कि भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्सें मौसम की शुरुआत में अपर्याप्त वर्षा के कारण सूखे के प्रभाव से निपटने में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून की सामान्य तिथि के एक सप्ताह बाद 8 जून को केरल पहुंचा था। निजी एजेंसी ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने पहले केरल में मानसून की शुरुआत में देरी की और अब बारिश वाली प्रणाली की प्रगति को बाधित कर रहा है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article