देश

Weather Forecast, 8 July 2023: चाय-पकौड़ी का कर लें इंतजाम, आपके शहर में गिर सकते हैं छींटे, सुहाना हो जाएगा मौसम

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 08:40 AM IST

Weather Forecast, 8 July 2023: दरअसल, आईएमडी देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये कलर इस प्रकार हैं: ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत)।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः आईस्टॉक)

Weather Forecast, 8 July 2023: देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार (सात जुलाई, 2023) को मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आईएमडी का अनुमान है कि शहर के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है और उस दौरान सिटी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वैसे, मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है, जबकि महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी एजेंसी 'स्काई मेट वेदर' की ओर से ये संभावना जताई गई:

मध्यम से भारी बारिश: गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना के कुछ हिस्से, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ भाग।

छिटपुट हल्की से मध्यम बारिशः उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्से, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान।

हल्की से मध्यमः उत्तर पूर्व भारत, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्से, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़।

हल्की बारिशः उत्तरी राजस्थान, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और लद्दाख।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज