देश

'भारत शांतिं के साथ है', ट्रंप के पीस प्लान का PM मोदी ने किया खुलकर समर्थन; पढ़ें संदेश में क्या लिखा

पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों से इजरायली बंधकों की रिहाई होने के संकेत मिले हैं जो कि एक बहुत बड़ा कदम है। इससे गाजा में शांति कायम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। पीएम ने कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए उठाए गए सभी कदमों का भारत मजबूती से समर्थन करेगा।

Image

इजरायल बंधकों को रिहा करने को तैयार हो गया है हमास। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

PM Modi welcomes Trump: गाजा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। पीएम ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों से इजरायली बंधकों की रिहाई होने के संकेत मिले हैं जो कि एक बहुत बड़ा कदम है। इससे गाजा में शांति कायम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। पीएम ने कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए उठाए गए सभी कदमों का भारत मजबूती से समर्थन करेगा।

फलस्तीनियों को सत्ता सौंपने को तैयार है हमास

प्रधानमंत्री मोदी ने चमरपंथी संगठन हमास की ओर से इजरायली बंधकों की रिहाई के संकेतों का उल्लेख किया और कहा कि यह क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘भारत शांति की दिशा में किए गए सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।’ ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच दो वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त कराने की एक शांति योजना पेश की थी। हमास ने कहा कि वह बंधकों को रिहा करने तथा अन्य फलस्तीनियों को सत्ता सौंपने को तैयार है, लेकिन योजना के अन्य पहलुओं पर फलस्तीनियों के बीच और विचार-विमर्श की आवश्यकता है।

योजना के कुछ बिंदुओं को हमास ने स्वीकार किया

इससे पहले गाजा में युद्ध खत्म कराने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति की योजना के कुछ बिंदुओं को हमास ने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद ट्रंप ने इजराइल को बमबारी तुरंत रोकने का आदेश दिया है। हमास ने कहा है कि वह बंधकों को रिहा करेगा और सत्ता अन्य फलस्तीनियों को सौंपेगा, हालांकि योजना के दूसरे बिंदुओं पर फलस्तीनियों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। हमास के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कुछ प्रमुख असहमतियां हैं, जिनपर विस्तृत चर्चा की जरूरत है। ट्रंप ने हमास के फैसले का स्वागत करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि वे दीर्घकालिक शांति के लिए तैयार हैं।’

योजना के ‘पहले चरण’ को लागू करेगा इजरायल

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इजरायल को गाजा में बमबारी तुरंत रोकनी होगी ताकि बंधकों को सुरक्षित और जल्द से जल्द रिहा कराया जा सके। फिलहाल हमले जारी रखना बहुत खतरनाक होगा।’इस बीच,इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल गाजा में युद्ध खत्म कराने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के ‘पहले चरण’ को लागू करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि इजरायल अपने सिद्धांतों के अनुसार युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप को पूरा सहयोग देगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article