देश

रोहित पवार ने फिर उठाई अजित पवार प्लेन हादसे की जांच की मांग, जानिए क्या-क्या कहा

बता दें कि बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार का निधन हो गया। मृतकों में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे।

Image

रोहित पवार

Photo : PTI

Rohit Pawar: एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने एक बार फिर महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग उठाई है। रोहित पवार ने ट्वीट किया, मैंने महाराष्ट्र के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माननीय अजीतदादा से जुड़े विमान हादसे के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति के साथ कई सवाल उठाए। ये महज हवा में पूछे गए सवाल नहीं हैं; हर सवाल, हर बिंदु का आधार है, और वह आधार इस प्रस्तुति में दिया गया है। इस हादसे में मैंने अपने चाचा को खोया है, और महाराष्ट्र ने एक नेता को खोया है। इसलिए, हमारे सभी संदेह दूर होने चाहिए; तब तक हम इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे। हम इस संबंध में सरकार के साथ-साथ राज्य और केंद्रीय जांच एजेंसियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं!

बता दें कि बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार का निधन हो गया। मृतकों में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे।

सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला उपमुख्यमंत्री

वहीं, राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनेत्रा पवार ने 2024 का लोकसभा चुनाव बारामती सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें अपनी ननद और एनसीपी (एसपी) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।

रोहित पवार ने उठाए थे सवाल

इससे पहले भी दिवंगत राकांपा प्रमुख के भतीजे रोहित पवार ने कहा, 'हर किसी के मन में (दुर्घटना के बारे में) सवाल और संदेह हैं। मैं 10 फरवरी को मुंबई में एक प्रस्तुति दूंगा। दुर्घटना क्यों हुई और यह कैसे हुई होगी, ये मुद्दे 10 फरवरी को उठाए जाएंगे।'

जिला परिषद चुनाव के लिए राकांपा (एसपी) और एनसीपी ने हाथ मिलाया था और दोनों 'घड़ी' चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े। अजित पवार राकांपा के प्रमुख थे, जबकि उनके चाचा शरद पवार राकांपा (एसपी) के प्रमुख हैं। अहिल्यानगर जिले के कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की बेहतरी की कामना करते थे और चाहते थे कि जो लोग उनकी विचारधारा साझा करते हैं वे निर्वाचित हों।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article