मानसून सत्र से पहले बिखरा इंडी गठबंधन, AAP ने मारी EXIT; कहा- हम एलांयस पार्टनर नहीं

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी विपक्ष के प्रमुख मुद्दों को समर्थन देती आई है, लेकिन यह औपचारिक रूप से अब इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एक बार फिर साफ कर दिया कि वह विपक्षी दलों के एलांयस का हिस्सा नहीं है, लेकिन हम अभी तक विपक्ष के सभी मुद्दे उठाते आए हैं। हम विपक्ष दलों के साथ समन्वय करते आए हैं, पर हम इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो: PTI)

AAP ने रखा अपना पक्ष

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी विपक्ष के प्रमुख मुद्दों को समर्थन देती आई है, लेकिन यह औपचारिक रूप से अब इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। उनका यह बयान AAP सांसद संजय सिंह की उस टिप्पणी के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उनकी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं रही है।

End of Feed