देश

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत करने वाला वजाहत खान खुद फंसा, पुलिस ने किया नफरत फैलान के आरोप में गिरफ्तार

वजाहत खान ने लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्हें सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।

Image

वजाहत खान गिरफ्तार

Photo : ANI

Wazahat Khan arrested- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ कथित सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट करने की शिकायत करने वाले वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, आरोपी को गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1)(ए), 299, 352, 353(1)(सी) के तहत उसके खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में सोमवार शाम को एमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी

वजाहत खान ने लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्हें सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। इससे पहले, वजाहत खान कादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिसकी एफआईआर के कारण लॉ की छात्रा की गिरफ्तारी हुई थी। उत्तर 24 परगना के एनजीओ अध्यक्ष प्रसून मैत्रा ने वजाहत पर बार-बार अपमानजनक, हिंदू विरोधी पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में क्या-क्या कहा गया

कोलकाता पुलिस और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) को दी गई अपनी शिकायत में मैत्रा ने कहा, यह आपका ध्यान इन ट्वीट्स (अब हटा दिए गए) की ओर आकर्षित करने के लिए है, जो वजाहत खान कादरी रशीदी द्वारा @rashidi_wazahat के एक्स हैंडल की पहचान के साथ दुनिया भर में लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किए गए थे। ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट संलग्न हैं।

उन्होंने शिकायत में कहा, आपकी (कोलकाता पुलिस) हालिया सक्रियता दर्शाती है कि आप इस तरह के सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ पोस्ट के सख्त खिलाफ हैं और कानून के शासन को लागू करने के लिए दृढ़ हैं। इसके मद्देनजर, आपसे अनुरोध है कि आप अपनी हालिया गतिविधियों और देश के कानून के अनुसार इस व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करें, ताकि आपकी ईमानदारी पर कोई सवाल न उठे।

शर्मिष्ठा पनोली हुईं गिरफ्तार

शर्मिष्ठा पनोली ने एक इंस्टाग्राम क्लिप में कथित तौर पर एक धर्म विशेष के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। बाद में उसने वीडियो हटा दिया और बिना शर्त माफी मांगी थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और अदालत ने उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। शनिवार को पनोली को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही पनोली को अदालत से अंतरिम जमानत मिली है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें