देश

वाराणसी : 1 लाख इनामी शॉर्प शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर, सुपारी लेकर करता था हत्या

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बयान में बताया कि यह मुठभेड़ चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) को शार्प शूटर बनारसी यादव की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

Image

1 लाख इनामी शॉर्प शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Banarasi Yadav Encounter: वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक कारोबारी की हत्या समेत कई जघन्य मामलों में आरोपी इनामी बदमाश मंगलवार देर रात मुठभेड़ में मारा गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बयान में बताया कि यह मुठभेड़ चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) को शार्प शूटर बनारसी यादव की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने यादव को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने गोलियां चलाई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में यादव को गोली लगी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनारसी की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। अपराधी के मारे जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

कारोबारी महेंद्र गौतम की हत्या की थी

उन्होंने बताया कि बनारसी यादव पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह पिछले साल 25 अगस्त को सारनाथ इलाके में कारोबारी महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में भी आरोपी था। यश के मुताबिक मौके से दो पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मामले की जांच जारी है।

अपराध के करीब दो दर्जन मामले थे दर्ज

यादव के खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर सहित अलग-अलग जनपद में उसके खिलाफ हत्या लूट के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे। सुपारी किलर के तौर पर यह अपराध को अंजाम देता था। अगस्त 2025 में वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी दी। बता दें कि बीते 21 अगस्त की सुबह सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर-अरिहंत नगर कालोनी में सुबह करीब नौ बजे कालोनाइजर महेंद्र गौतम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article