देश

सरकारी कार्यक्रम में मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना, खत्म होगा VIP कल्चर; असम सरकार का बड़ा फैसला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की कि राज्य में सभी सरकारी कार्यक्रम में शाकाहारी खाना मिलेगा। साथ ही असम में वीआईपी कल्चर खत्म होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वाहनों और बैरिकेड्स पर हम कटौती कर रहे हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि असम में वीआईपी कल्चर खत्म होगा। साथ ही राज्य में होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम में सिर्फ शाकाहारी और सात्विक भोजन परोसा जायेगा। वीआईपी कल्चर खत्म करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वाहनों और बैरिकेड्स की भी कटौती की जा रही है।

सरकारी कार्यक्रम में सिर्फ शाकाहारी खाना

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह नियम राज्य के सभी सरकारी मीटिंग में परोसे जाने वाले भोजन पर लागू होगा। हालांकि, यह नियम राज्य के सरकारी गेस्ट पर लागू नहीं होगा। यानी कि उन्हें मांसाहारी खाना मिल सकता है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article