देश

चंद्रयान -3 पर बड़ी खबर, विक्रम लैंडर की फिर हुई 'सॉफ्ट लैंडिंग', इसरो ने जारी किया Video

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 4, 2023, 12:08 PM IST

Chandrayaan 3 News : लैंडर को अपने स्थान से ऊपर उठकर दूसरी जगह पर लैंड करने का वीडियो इसरो ने शेयर किया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर कहा कि यह प्रक्रिया काफी अहम है क्योंकि इससे भविष्य में चांद से लौटने एवं मनुष्य मिशन में मदद मिलेगी। इसरो ने कहा कि इस दौरान लैंडर में लगे सभी उपकरणों ने उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन किया और वे ठीक हैं।

Image

लैंडर विक्रम ने फिर बनाया कीर्तमान। तस्वीर-इसरो

Chandrayaan 3 News : अपने अभियान के अंतिम चरण में चंद्रयान-3 ने फिर कारनामा कर दिखाया है। चांद की सतह पर मौजूद लैंडर विक्रम को इसरो ने कमांड देकर 30 से 40 सेंटीमेटर ऊपर उठाया। लैंडर ने हवा में 30 से 40 सेंटीमीटर की दूरी तय करते हुए दूसरे स्थान पर सफलतापूर्वक उतरा। इसरो का कहना है कि लैंडर को दूसरी जगह लैंड कराने का उसका 'HOP' अभियान सफल रहा है।

मनुष्य मिशन में मिलेगी मदद-इसरो

लैंडर को अपने स्थान से ऊपर उठकर दूसरी जगह पर लैंड करने का वीडियो इसरो ने शेयर किया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर कहा कि यह प्रक्रिया काफी अहम है क्योंकि इससे भविष्य में चांद से लौटने एवं मनुष्य मिशन में मदद मिलेगी। इसरो ने कहा कि इस दौरान लैंडर में लगे सभी उपकरणों ने उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन किया और वे ठीक हैं। प्रयोग के बाद लैंडर में लगे कैमरों को दोबारा सफलतापूर्वक उनके स्थान पर फिक्स कर दिया गया।

खास बात यह है कि लैंडर विक्रम ने यह कीर्तिमान चंद्रयान-3 मिशन के अंतिम दौर में किया है। इसरो की इस ताजा प्रयोग ने साबित कर दिया है कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान पूरी तरह से ठीक हैं और उनके सभी उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं। इस ताजा 'सॉफ्ट लैंडिंग' से मिशन के आगे जारी रहने की संभावना काफी बढ़ गई है।

गत 23 जुलाई को चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 ने गत 23 जुलाई को चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से के करीब सफलतापूर्वक 'सॉफ्ट लैंडिंग' की। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह पर यान उतारने वाले भारत दुनिया का चौथा और इसके दक्षिणी हिस्से पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रमा की सतह पर रोवर प्रज्ञान ने अपनी जांच में बड़े खुलासे किए हैं। चंद्रमा पर ऑक्सीजन, सल्फर, आयरन, कैल्शियम, एल्यूमीनियम, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैग्नीशियम और सिलिकॉन तत्वों की मौजूदगी का पता लगाया है। चंद्रमा पर रोवर ने हाइड्रोजन खोजने का भी प्रयास किया है।

स्लीप मोड में चला गया रोवर

इसरो ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 के रोवर 'प्रज्ञान' ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में चला गया है। इससे कुछ घंटे पहले, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘निष्क्रिय’किया जाएगा।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'