Amitabh Bachchan ने 'पान मसाले के विज्ञापन' से क्‍यों तोड़ा नाता, क्या फॉलो करेंगे अन्य अभिनेता?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2021, 11:23 PM IST

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने विवाद के बीच पान मसाला ब्रांड के साथ अपना करार खत्म कर दिया है और साथ ही उन्होंने सफाई दी है कि उन्हें नहीं पता था कि यह 'सरोगेट विज्ञापन के तहत' था। 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के एक विज्ञापन पर सोशल मीडिया में खूब बहस हुई थी। यह विज्ञापन एक पान मसाले का था जिसकी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की थी। तब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने इस विज्ञापन के लिए खुद का बचाव किया था। हालांकि अब उन्होंने इस पान मसाला ब्रैंड से अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ लिया है और ली हुई फीस वापस कर दी है।

सरोगेट विज्ञापन ऐसे विज्ञापन को कहा जाता, जिसका इस्तेमाल प्रतिबंधित उत्पादों जैसे सिगरेट और शराब को दूसरे पर बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके फैन्स के बीच इस विज्ञापन को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। 

साथ ही 'ओपिनियन इंडिया का' में देखिए, क्या देश में ऐसे खत्म होगा VIP कल्चर? सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को चिट्ठी लिखकर सांसदों को विशेष सुविधाएं देने को कहा, क्या यह सही है, जानिए जनता की राय। 

देखिए इन अहम मुद्दों पर opinion india ka मीनाक्षी कंडवाल के साथ 

End of Article