Ravan Dahan 2021: असत्य पर एक बार फिर सत्य की विजय, 'रावण' जलाया गया

दिल्ली और एनसीआर समेत देश के अलग अलग हिस्सों में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।

ravan dahan, ravan dahan 2021, ravan dahan 2021 delhi, ravan dahan 2021 time, dussehra, dussehra 2021, dussehra 2021 date delhi
असत्य पर एक बार फिर सत्य की विजय, 'रावण' जलाया गया 
मुख्य बातें
  • देश के अलग अलग हिस्सों में रावण दहन
  • असत्य पर सत्य की विजय
  • पांडालों में कोविड प्रोटोकॉल का खास ख्याल

हर वर्ष की तरह एक बार फिर सत्य के सामने असत्य पराजित हुआ और उसका दहन भी हुआ। असत्य के प्रतीकमान रावण के पुतले का दिल्ली और एनसीआर समते देश के अलग अलग हिस्सों में दहन किया गया। कोरोना काल में खास ऐहतियातों के साथ लोग अपने घरों से निकले और रावण दहन का हिस्सा बने। दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि यह पर्व हमें झूठ पर सच की विजय की सीख देता है। इसके अलावा ताकतवर लोगों को संदेश देता है कि उसे अपने व्यवहार में शालीनता लानी चाहिये।

देश के अलग अलग हिस्सों में रावण दहन
देश के अलग अलग हिस्सों मे विजयदशमी के त्यौहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग बड़ी संख्या में रावण दहन कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पांडालों में हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का खास पालन किया जा रहा है। लोगों का कहना भी है कि हर साल रावण दहन होता है। लेकिन समाज के अंदर जो बुराई व्याप्त है उसका सामना करने के लिए लोगों को बौद्धिक रुप से सक्रिय होना पड़ेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर