Udaipur murder : कन्हैयालाल की हत्या से बाइक नंबर 2611 का कनेक्शन! नए वीडियो से उठे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 10:59 AM IST

Kanhaiyalal Murder Case updates: कन्हैयालाल की हत्या की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि हत्या करने के बाद रियाज और गौस एसके इंजीनियरिंग वर्कशॉप गए थे। इसी फैक्टरी से उन्होंने कन्हैयालाल की हत्या की बात कबूल की और वीडियो बनाया। फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया।

Kanhaiyalal Murder Case : उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गत 28 जून को जिस दिन कन्हैयालाल की हत्या हुई उस दिन का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल है कि क्या कोई स्लीपर सेल उदयपुर में हत्यारे रियाज और गौस की मदद कर रहा था। इस वीडियो में एक व्यक्ति अजमेर हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाते नजर आया  है। जांच में पता चला है कि यह वही बाइक है जिस पर सवार होकर रियाज और गौस उदयपुर से फरार हुए। इस बाइक का नंबर 2611 है। 

एसके इंजीनियरिंग वर्कशॉप गए थे रियाज और गौस
जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि हत्या करने के बाद रियाज और गौस एसके इंजीनियरिंग वर्कशॉप गए थे। इसी फैक्टरी से उन्होंने कन्हैयालाल की हत्या की बात कबूल की और वीडियो बनाया। फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया। रियाज और गौस जिस समय फैक्टरी में रुके हुए थे उसी समय एक शख्स बाइक लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और उसमें 600 रुपए का पेट्रोल भरवाया। बाद में इसी बाइक पर सवार होकर रियाज और गौस अजमेर की तरफ भागे। 

तो रियाज और गौस को फैक्टरी से मिली मदद?
जांच में यह बात भी सामने आई है कि फैक्टरी में ही रियाज और गौस को खून से सने कपड़े बदलने में मदद भी दी गई। सवाल है कि कन्हैयालाल की हत्या में क्या फैक्टरी का मालिक भी शामिल था। हालांकि, फैक्टरी के मालिक का कहना है कि पत्नी का इलाज कराने के लिए वह दिन के एक बजे फैक्टरी से चला गया था और शाम पांच बजे लौटा। उसे घटना की जानकारी बाद में मिली। फैक्टरी का मालिक सच बोल रहा है या झूठ इस पर पर्दा जांच के बाद उठेगा। लेकिन इतना तो जाहिर है कि कन्हैयालाल की हत्या में कई किरदार शामिल हैं।  

Udaipur Murder case: रियाज-गौस ने बनाया था कबूलनामे का वीडियो, क्या कहते हैं फैक्टरी के मालिक 

क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी NIA
कन्हैयालाल मर्डर केस की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी की टीम बुधवार रात उदयपुर पहुंच गई। उदयपुर पहुंचते ही इसने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के नौ दिन बाद जांच एजेंसी आज क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि इस नृशंस हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया। एनआईए रियाज गौस के ठिकानों की भी जांच करेगी। इस हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, इनसे भी पूछताछ की जाएगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट...विधान परिषद के लिए मतगणना जारी, मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ

गुवाहाटी होटल फायरिंग : 5 लोगों की हत्या से हड़कंप, वारदात पर बोले पुलिस कमिश्नर, बताई हत्याकांड की वजह

गुवाहाटी होटल फायरिंग : 5 लोगों की हत्या से हड़कंप, वारदात पर बोले पुलिस कमिश्नर, बताई हत्याकांड की वजह

'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' : X पर राहुल गांधी ने पोस्ट किए 3 शब्द, सियासी लड़ाई जारी रखने के संकेत

'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' : X पर राहुल गांधी ने पोस्ट किए 3 शब्द, सियासी लड़ाई जारी रखने के संकेत

वंदे भारत स्लीपर में RAC नहीं, सिर्फ कन्फर्म टिकट! कितना होगा किराया, क्या है रूट और टाइमिंग? पूरी जानकारी आई सामने

वंदे भारत स्लीपर में RAC नहीं, सिर्फ कन्फर्म टिकट! कितना होगा किराया, क्या है रूट और टाइमिंग? पूरी जानकारी आई सामने

MLC चुनाव मतगणना LIVE Updates: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र-कर्नाटक की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी, अनुज सिंह ने की गंदगी की शिकायत

MLC चुनाव मतगणना LIVE Updates: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र-कर्नाटक की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी, अनुज सिंह ने की गंदगी की शिकायत