UP सीएम योगी के अखिलेश के गढ़ इटावा दौरे के बाद सपा कार्यकर्ता ने हैलीपैड पर किया 'गंगाजल' से शुद्धीकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2021, 08:58 PM IST

SP workers 'purify' Saifai helipad:सीएम योगी के इटावा के दौरे के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सैफई हेलीपैड को गंगाजल से शुद्ध किया है ऐसा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP CM Yogi in Etawah: कोविड प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन पहले इटावा के दौरे पर पहुंचे थे,इस दौरे के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक उस जगह को गंगा जल से शुद्ध करता नजर आ रहा है जहां-जहां योगी ने कदम रखे थे वहीं इसपर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा कि चार वर्षों तक घोर उपेक्षा के बाद अब कैसे सैफई की याद आई।

दिख रहे वीडियो में युवक सिर पर लाल टोपी पहने और गंगाजल का छिड़काव करते देखा गया वो उस जगह का गंगाजल से शुद्धिकरण करता नजर आ रहा जहां योगी गए थे। उसने अपने इस कदम की वजह भी साफ की, मैनपुरी जनपद का रहने वाला रोहित यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। 

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ हेलीपैड ही नहीं बल्कि उन्होंने सैफई अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट समेत सैफई में उन सभी जगहों की 'शुद्धिकरण' की, जहां सीएम योगी ने दौरा किया था।

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा-"सीएम योगी को यह उनका जवाब है"

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा खाली किए जाने के बाद सीएम के आधिकारिक आवास को गंगाजल से शुद्ध करने के लिए सीएम योगी को यह उनका जवाब है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीएम के आने वाले स्थान पर गंगा जल के छिड़काव का वीडियो वायरल हुआ है। इसका स्वत: संज्ञान लेकर जांच कर रहे हैं और जांच कर कठोर कार्रवाई करेंगे। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा