Shopian Encounter : शोपियां में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2021, 09:59 AM IST

One terrorist killed in Shopian encounter: जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि शोपियां के रखामा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि शोपियां के रखामा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस इलाके को घेर लिया है और आतंक विरोधी अभियान जारी है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाया गया है।

तलाशी अभियान जारी

जानकारी के मुताबिक इस इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों को जब पता चला कि इस इलाके में आतंकी छिपे हैं तो इस इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकी भाग न पाएं, इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पिछले एक साल में करीब 150 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इनमें करीब 50 कमांडर शामिल हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ