मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं का हंगामा, 'अडानी एयरपोर्ट' का बोर्ड हटाया, तोड़फोड़ भी की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2021, 04:08 PM IST

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई एयरपोर्ट पर अडाणी एयरपोर्ट लिखे बोर्डों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिवसेना, मुंबई एयरपोर्ट का नाम अडानी समूह के नाम पर रखने का विरोध कर रही है।

नई दिल्ली: मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर लगे अडानी के बोर्ड उखाड़कर फेंक दिए। मुंबई एयरपोर्ट का नाम अडाणी एयरपोर्ट रखने वाले बोर्डों से तोड़फोड़ की गई और उन्हें हटा दिया गया। गौतम अडानी के अडानी समूह को मुंबई हवाई अड्डे का प्रबंधन मिलने के बाद अडानी का नाम बोर्ड में रखा जाना था। 

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सदस्य शिवसेना, मुंबई हवाई अड्डे का नाम अडानी समूह के नाम पर रखने का विरोध कर रही है। पार्टी ने कहा कि नाम छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डा है और अडानी समूह को नाम बदलने का कोई अधिकार नहीं है।

मुंबई एयरपोर्ट के कलिना इलाके के वीआईपी गेट पर अडानी एयरपोर्ट नाम का एक बोर्ड लगाया गया था। सेना ने दावा किया कि उन्हें अडानी के नाम पर हवाई अड्डे के नाम की कई शिकायतें मिलीं और इसलिए इसे हटा दिया गया। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में अडाणी समूह द्वारा विमानन क्षेत्र में बड़ा निवेश किया गया है। देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन अब अडानी समूह द्वारा किया जाता है। जुलाई में ही मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन पूरी तरह अडाणी समूह के हाथ में आ गया था। अडानी ने 13 जुलाई, 2021 को जीवीके से मुंबई हवाई अड्डे का प्रबंधन संभाला था। 
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP BJP में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा