Delhi की मस्जिद में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 12:11 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी सहित अन्य मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की।

Mohan Bhagwat News: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज Delhi कस्तूरबा गांधी मार्ग वाली Masjid का दौरान किया और Muslim बुद्धिजीवियों के साथ बड़ी बैठक की है। इस बैठक में  इमाम उमैर अहमद इलियासी, संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार और हरीश कुमार भी मौजूद रहे। मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ हुई संघ प्रमुख की इस बैठक को अहम नजरिए से देखा रहा है और यह एक संदेश देने की भी कोशिश है। इस दौरान संघ प्रमुख ने मौलानाओं के साथ मंथन किया।

इस प्रयास का हिस्सा है बैठक

आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एक मस्जिद में हुई बैठक समाज के इस तबके के लोगों से जुड़ने के संघ के प्रयासों का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में संघ प्रमुख ने रेखांकित किया कि कैसे भारत की प्रगति के लिए विभिन्न समुदायों और धर्मों के बीच एकता की आवश्यकता है।

 रालोद नेता का बयान

इससे पहले मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ हुई संघ प्रमुख की मुलाकात पर रालोद नेता शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि बैठक लोगों के बीच शांति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी और एक सकारात्मक नोट पर समाप्त हुई थी। उन्होंने कहा, 'हम भागवत से किसी समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में नहीं बल्कि संबंधित नागरिकों के रूप में मिले थे। हाल के दिनों में देश में जो चीजें हुई हैं, उससे माहौल गर्म हो गया था जिसे हम काबू चाहते हैं और समुदायों के बीच की खाई को पाटना चाहते हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!