नवभारत नवनिर्माण मंच पर योगी बोले-...मुस्लिम वोट चाहिए लेकिन 'अब्बाजान' से परहेज, अब तो चाचा जान भी आ गए-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 08:29 PM IST

CM Yogi on Abbajaan:लखनऊ में टाइम्स नाउ नवभारत के 'नवभारत नवनिर्माण' मंच पर अब्बाजान के सवाल पर बोले CM योगी आज तो चाचा जान भी आ गया...

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने सवाल किया कि पिछले एक महीने में आपने तीन बार अब्बाजान (Abba Jaan) शब्द का प्रयोग किया है इसपर सीएम योगी बोले-...आज तो चाचा जान भी आ गया है..

सीएम से पूछा गया कि क्यों आप अब्बाजान का जिक्र कर अखिलेश यादव को ताना देते हैं तो इसपर सीएम योगी ने साफ किया कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया.. मुस्लिम वोट चाहिए लेकिन अब्बाजान से परहेज है, अब्बाजान क्या असंसदीय शब्द है, मेरा मैसेज साफ है और जनता समझ रही है और नासमझों को समझाने की जरूरत भी नहीं है...

गौर हो कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज सुबह से टाइम्स नाउ नवभारत का 'नवभारत नवनिर्माण' मंच सजा हुआ है सुबह से एक के बाद एक दिग्गज इस मंच पर आए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां आए, सीएम योगी ने कहा कि टाइम्स नाउ नवभारत ने 45 दिन में अच्छी पहचान बनाई है। नए चैनल पर मैं पूरे टाइम्स ग्रुप को शुभकामना देता हूं। 45 दिनों में ही आपके संकल्प की झलक दिख रही है।

End of Article