Karnal farmers protest: करनाल में मिनी सचिवालय के बाहर डटे किसान, मोबाइल इंटरनेट, SMS सर्विस सस्‍पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2021, 09:25 AM IST

हरियाणा के करनाल जिले में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच सरकार ने 'गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने' के उद्देश्‍य से मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा पर रोक लगा दी है।

करनाल : हरियाणा के करनाल में किसानों और प्रशासन के बीच टकराव खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। वे 28 अगस्‍त को करनाल में किसान संगठनों के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्‍होंने यहां मिनी सचिवालय का घेराव कर लिया है और चेतावनी दी है कि वे अधिकारियों को भीतर नहीं जाने देंगे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने जिले में मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विस सस्‍पेंड कर दी है।

करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के साथ बुधवार को प्रशासन की दूसरे दिन हुई बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद से किसान यहां डटे हुए हैं। किसान नेताओं ने IAS अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जो कथित तौर पर एक वीडियो में पुलिसकर्मियों से प्रदर्शनकारी किसानों का सिर फोड़ने की बात कहते सुने जा रहे हैं। किसानों ने चेताया है कि अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो वे अधिकारियों को मिनी सचिवायरल के भीतर नहीं जाने देंगे।

किसान नेताओं ने चेताया

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन किसानों की मांगों को अनसुना कर रहा है, जिसके लिए निर्देश उसे चंडीगढ़ से मिल रहे हैं। उन्‍होंने चेताया कि किसानों का धरना यहां 'पक्‍का' हो सकता है। उत्‍तर प्रदेश और पंजाब से और अधिक किसान यहां पहुंचने वाले हैं। वहीं, हरियाणा बीकेयू के प्रमुख गुरनाम सिंह ने कहा कि 'दोषी अधिकारियों' के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे मिनी सचिवालय का घेराव जारी रखेंगे।

किसानों के तेवर को देखते हुए राज्‍य सरकार ने जिले में मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विस स‍स्‍पेंड कर दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि 'गलत सूचनाओं को फैलने' से रोका जा सके। यह आदेश आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए लागू रहेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा