Gyanvapi के तहखाने का Exclusive Video आया सामने, दिखे मंदिर के खंभे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2022, 11:23 PM IST

ज्ञानवापी को लेकर एक और EXCLUSIVE वीडियो सामाने आया है। इस EXCLUSIVE वीडियो में तहखाने के अंदर के कई पिलर और खंभे भी दिख रहे हैं। 

ज्ञानवापी को लेकर एक और EXCLUSIVE वीडियो सामाने आया है। इस वीडियो में ज्ञानवापी के अंदर का तहखाना दिख रहा है। ये वीडियो आप सिर्फ TIMES NOW नवभारत पर देख रहे हैं। इस EXCLUSIVE वीडियो में तहखाने के अंदर के कई खंभे भी दिख रहे हैं। तहखाने में काफी मात्रा में मलबा भी दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये तहखाना व्यास परिवार के हिस्से वाला है।

ज्ञानवापी में हिंदू पक्ष जिस शिवलिंग के मिलने के दावा कर रहा है। उसकी लंबाई 12 फीट बताई जा रही है। मुस्लिम पक्ष के लोग दावा कर रहे हैं कि इतना ऊंचा शिवलिंग कहा होता है.। देश में ऐसे कई मंदिर हैं। जहां शिवलिंग की ऊंचाई 12 फीट या उससे भी ज्यादा है। 

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भोजेश्वर मंदिर, यहां शिवलिंग की ऊंचाई 18 फीट है। जबकि ज्ञानवापी में दावा है कि जो शिवलिंग है। वो 12 फीट का है। इसी तरह मध्य प्रदेश के अनूपशहर में अमरेश्वर महादेव मंदिर का मंदिर है। यहां शिवलिंग की ऊंचाई 11 फीट है यानी इतना ऊंचा शिवलिंग मौजूद है। दक्षिण भारत ले चलते हैं। वहां तमिलनाडु में एक शिव मंदिर है। बृहदेश्वर मंदिर, ये पत्थरों का बना शिवलिंग है। जिसकी ऊंचाई  साढ़े 13 फीट है।

गुजरात का सोमनाथ मंदिर, मौजूदा समय में यहां शिवलिंग की ऊंचाई 4 फीट की है लेकिन पुराणों में दावा है कि यहां एक वक्त में 15 फीट ऊंचा शिवलिंग हुआ करता था। जिसे महमूद गजनी ने 4 हिस्सों में तोड़ डाला और कुछ हिस्से को जामा मस्जिद की सीढ़ियों में लगवा दिया।

आपने वजूखाने में फव्वारे के दावे पर अलग-अलग तर्क देखे और हमने आपको इस्मालिक कल्चर में फव्वारे की डिजाइन भी बताइए। अब बारी है वजूखाने में जो चीज मिली है। उसके शिवलिंग होने के दावे को परखने की।

 पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था। जिसमें नंदी के ठीक सामने वजूखाना दिखा था। ये वीडियो साबित करता है कि ज्ञानवापी में नंदी की मूर्ति का मुंह जिस और है, उसके ठीक सीध में वजूखाना है और उसी वजूखाने में दिखी है वो चीज, जिसे शिवलिंग कहा जा रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!