मानवता शर्मसार: पोस्टमॉर्टम के लिए रखे गई लड़की के शव को कुत्तों ने नोच डाला, यूपी के संभल में आया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2020, 10:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल के डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखी एक लड़की के शव को कुत्तों ने नोच डाला, इस शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है।

यूपी के संभल जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां के जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखे गए लड़की के शरीर को कुत्ते नोचते दिखे, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।लड़की की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया था।

बताया जा रहा है कि किसी शख्स ने लड़की के शरीर के चारों ओर कुत्ते को देखा, उसने इस घटना का वीडियो बनाकर शेयर किया, जिसमें सरकारी अस्पताल के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है। संभल के जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए स्ट्रेचर पर रखे गए एक लड़की के शव पर कुत्ते को खाना खिलाने का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

इस मामले पर जिला अस्पताल की सीएमओ ने कहा कि एक जांच शुरू की गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे जिम्मेदारी तय होने के बाद दंडित किया जाएगा।
 

End of Article