देश

केरल में अब सतीशन सरकार! कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह; कौन-कौन होगा शामिल, यहां देखें सभी अपडेट्स

Kerala Govt Formation: केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशन और उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा।

Image

वीडी सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात (फोटो साभार: @KeralaGovernor)

Photo : Twitter

Kerala Govt Formation: केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशन और उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा। सतीशन और कांग्रेस नेताओं ने केरल के राज्यपाल से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) प्रमुख सनी जोसेफ और राज्य की कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुंसी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सतीशन को कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद उन्होंने 'लोक भवन' में राज्यपाल से मुलाकात की।

समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?

सतीशन ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी के घर पहुंचे और बाद में पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व समारोह के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित करेगा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को सुबह 10 बजे होगा। कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे।"

कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह

पार्टी नेताओं के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सतीशन ने कहा कि अन्य मंत्रियों के बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा और इस पर शुक्रवार से चर्चा शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि जब चांडी 2006 से 2011 तक विपक्ष के नेता थे, तब उन्होंने ही उन्हें विधानसभा गतिविधियों में सबसे अधिक अवसर दिए थे। उन्होंने कहा, "मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा नुकसान यह नहीं है कि मैं मंत्री नहीं बन सका, बल्कि यह है कि मैं ओमन चांडी सरकार में मंत्री नहीं बन सका।" हाल में केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटें जीतीं।

सतीशन ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

सतीशन ने गुरुवार देर शाम तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सतीशन सफेद धोती और शॉल पहनकर भगवान विष्णु के सदियों पुराने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article