देश

रील बनाते वक्त फ्लाईओवर से कार पर जा गिरी बाइक, ड्राइवर की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 18, 2023, 03:09 PM IST

रविवार शाम की घटना के बाद बाइक सवार दंपति को कोई चोट नहीं आई और वे बिना किसी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइक छोड़कर गायब हो गए।

Image

Death

Photo : iStock

Varanasi News: वाराणसी में दो युवकों का बाइक में बैठकर रील बनाने का शौक भारी पड़ गया। फ्लाईओवर पर एक जोड़े ने रील बनाने के दौरान अपनी बिलकुल नई बाइक पर नियंत्रण खो दिया और पुल पर गिर गए। इस दौरान उनकी बाइक पलट गई और नीचे जा रही कार के ऊपर आ गिरी, जिससे कार ड्राइवर की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम की घटना के बाद बाइक सवार दंपति को कोई चोट नहीं आई और वे बिना किसी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइक छोड़कर गायब हो गए। कार उस वक्त हादसे का शिकार हुई जब शिवपुर के गांजरी इलाके में फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास से गुजर रही थी।

मृतक सर्वेश शंकर रेलवे इंजीनियर थे

पुलिस ने कहा कि बाइक शायद डिवाइडर से टकरा गई और फ्लाईओवर के खुले हिस्से से होते हुए अंडरपास में जा गिरी। मृतक सर्वेश शंकर रेलवे इंजीनियर थे। पुलिस ने कहा कि उनके दोस्त आदित्य वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं और वह शहर के एक अस्पताल में हैं। बाइक के चेसिस नंबर के जरिए दंपति की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शिवपुर इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि युगल सोशल-मीडिया रील बना रहे थे। लड़के ने नियंत्रण खो दिया और वे दोनों फ्लाईओवर पर गिर गए।

बाइक सवार की तलाश जारी

पुलिस ने कहा कि संतुलन बिगड़ने के बाद मोटरसाइकिल रेलिंग से उछलकर कार पर जा गिरी। हमने मोटरसाइकिल मालिक की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कोई नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाइक मालिक का पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि चोलापुर के गंजारी निवासी सर्वेश प्रयागराज में पूर्व मध्य रेलवे के बिजली विभाग में तैनात थे और छुट्टी पर अपने घर वाराणसी आए थे। जब यह हादसा हुआ तब वह आदित्य के साथ बाजार जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि सर्वेश के सिर में चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article