Vande Bharat Express: तीन तरह की होंगी यह स्वदेशी 'सेमी-हाई स्पीड' ट्रेन, जानें- कब से चलेंगी और किसमें क्या होगा खास

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 25, 2023, 09:54 PM IST

Vande Bharat Express Latest News: वंदे भारत रेलगाड़ियों को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ तैयार किया गया है, लेकिन वे पटरी की क्षमता के अनुसार 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चलेंगी।

Vande Bharat Express Latest News: स्वदेशी ‘सेमी-हाई स्पीड’ ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब तीन नए फॉर्मैट्स में चलेगी। इन तीन प्रारूपों में वंदे चेयर कार, वंदे मेट्रो और वंदे शयनयान ट्रेन्स होंगी, जो कि अगले साल फरवरी-मार्च तक चलेंगी। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार (25 मई, 2023) को दी। उत्तराखंड में देहरादून में उन्होंने बताया कि शताब्दी, राजधानी और लोकल ट्रेन की जगह लेने की तैयारी कर रही ये रेलगाड़ियां चेन्नई के कोच निर्माण कारखाने में बनाई जा रही हैं। समाचार एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने जानकारी दी कि इन रेलगाड़ियों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए अगले तीन से चार साल में रेल पटरियों को और बढ़िया बनाया जाएगा। बकौल वैष्णव, "वंदे भारत के तीन प्रारूप हैं। सौ किमी से कम की यात्रा के लिए वंदे मेट्रो, 100-550 किमी के लिए वंदे चेयर कार और 550 किमी से अधिक की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर। ये तीनों प्रारूप फरवरी-मार्च (अगले साल) तक तैयार हो जाएंगे।"

vande bharat express, india, utility news

'वंदे भारत एक्सप्रेस' स्वदेशी ‘सेमी-हाई स्पीड’ ट्रेन है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

उनके मुताबिक, जून के मध्य तक हर राज्य को वंदे भारत रेलगाड़ी मिल जाएगी। इन रेलगाड़ियों के निर्माण में तेजी लाई जा रही है। हर आठवें या नौवें दिन कारखाने से एक नई रेलगाड़ी निकल रही है। दो और कारखानों में काम शुरू होने जा रहा है। इन कारखानों की आपूर्ति श्रृंखला स्थिर होने के बाद हमारे पास एक नई रेलगाड़ी आएगी।

End of Feed